Monday, September 5, 2011

विधी का विधान बड़ा निराला,पत्नी श्याम वर्ण पती गोरा


विधी का
विधान बड़ा निराला
पत्नी श्याम वर्ण
पती गोरा
पत्नी छुई मुई
पती हाथी का बच्चा
पत्नी डाक का डब्बा
पती बिजली का 
खम्बा दिखता
पत्नी कमसिन
पती पांच बच्चों का
बाप लगता
हूर की बगल में लंगूर
चुइया की बगल में
शेर दिखता
पत्नी शेरनी 
पती खरगोश सा
पत्नी नखरे वाली
पती बेशर्मी का नमूना
पत्नी फूअड़
पती सलीका पसंद,
पत्नी बनी ठनी
पती फटेहाल रहता
निरंतर हर किस्म के
जोड़े होते
एक से एक निराले
 दिखते
24-12-2010

No comments:

Post a Comment